लखनऊ :
मान्यवर काशीराम जी की 91वें जयंती पर पुष्प अर्पित किया गया याद।
दो टूक : समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में शनिवार को (15 मार्च 2025) मान्यवर कांशीराम जी की 91 वें जयन्ती सादगी के साथ मनाते हुए उनके उद्देश्य मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प आर्पित कर नमन किया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने भी माल्यार्पण कर नमन किया।
विस्तार:
पूर्व सी एम अखिलेश यादव ने मान्यवर कांशीराम जी की स्मृति को नमन करते हुए
कहा है कि मान्यवर काशी राम जी एक सुलझे हुए राजनेता तथा समाज सुधारक थे। उन्होंने बहुजनों के राजनीतिक सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान के लिए निरन्तर संघर्ष किया। दलितों, वंचितों की आवाज उठाने में वे कभी पीछे नहीं रहे। मान्यवर जी उद्देश्यो को पार्टी पीडीए के माध्यम से घर घर दस्तक देकर जागरूक करेगी।
इसी क्रम मे प्रेस क्लब लखनऊ मे सपा की जिला ईकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलालगंज के सांसद आर के चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में मान्यवर कांशीराम इकलौते नेता है जिन्होंने " सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति का आंदोलन " चलाया।ऐसे महान व्यक्तित्व को उनके 91 वें जन्म दिवस पर सादर नमन करता हूँ और उनके पद चिन्हो पर चलकर शोषित वॉचित समाज के लोगों को मुख्यधारा मे लाता रहूंगा।।