शनिवार, 8 मार्च 2025

लखनऊ :महिला दिवस पर ADCP मनीषा सिंह का महिला ब्यापारियों ने किया सम्मान।।||Lucknow: On Women's Day, ADCP Manisha Singh was honored by women traders.|||

शेयर करें:
लखनऊ :
महिला दिवस पर ADCP मनीषा सिंह का महिला ब्यापारियों ने किया सम्मान।।
दो टूक : महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के महिला ईकाई ने एडीसीपी सेण्टर मनीषा अग्रवाल का सम्मान किया। इस मौके पर एडीसीपी ने मातृ शाक्ति को बहुत बहुत बधाई दी।
विस्तार
बता दे -सर्व समाज उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल और प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साबिहा फातिमा ने अपनी महिला पदाधिकारियों के साथ एडीसीपी सेंट्रल श्रीमती मनीषा सिंह को उनके अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-2 में पदोन्नत होने पर बधाई और महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिला कमेटी की लखनऊ प्रभारी *ज़ीनत खान जी, साहब फातिमा, शब्बो जी, सलवा अशरफ, शगुफ्ता फातिमा* के साथ-साथ संगठन के *प्रदेश सचिव नूरुल हुडा जी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, आनंद रस्तोगी और मुबारक आलम हुसैन* भी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान *एडीसीपी मनीषा सिंह जी* को पुष्प गुच्छ के साथ एक बहुत ही सुंदर टेबल लैंप भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि लखनऊ के व्यापारी और महिलाएं किसी भी पुलिस संबंधित समस्या के समाधान के लिए उन तक आसानी से पहुंच बना सकें।
इस अवसर पर उन्हें अमीनाबाद में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में शामिल होने का विशेष निमंत्रण भी दिया गया।यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और व्यापार मंडल के सदस्यों के बीच समन्वय को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।