सोमवार, 3 मार्च 2025

अम्बेडकर नगर : घर मे घुस रहे दो युवकों को महिला शक्ति ने दबोचा,पेड़ मे बांधा,पुलिस को सौपा।||Ambedkar Nagar: Women power caught two youths trying to enter a house, tied them to a tree and handed them over to the police.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
घर मे घुस रहे दो युवकों को महिला शक्ति ने दबोचा,पेड़ मे बांधा,पुलिस को सौपा।
◆ बदमाशों से संघर्ष के दौरान महिलाएं भी हुई जख्मी।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के लाभापार गांव में  दूल्हे के घर मे घुसने की कोशिश कर रहे दो युवकों को महिला शक्ति ने दबोच लिया और उन्हें एक पेड़ में बांधकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस को सौपा दिया। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
घटना दिन घर से बारात दूसरे गॉव गई हुई थी घर महिलाए ही थी।
विस्तार:
अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली के लाभापार गांव निवासी राम कुशल वर्मा के पुत्र का बीते रविवार को विवाह था। बारात मालीपुर थाना क्षेत्र में गई थी। घर के साथ ही गांव के पुरुष और युवक सभी बारात गए थे।रात लगभग 9 बजे के करीब उक्त दोनों युवक घर के आस-पास ताक झांक करते हुए देखे गए।
ये दोनों युवक दिन में कई बार इसी घर के इर्द गिर्द घूमते हुए देखे गए थे। रात में जब घर की महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त रही दोनों युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में छुपते हुए देखे गए। महिलाओं ने युवकों को बदमाश समझ लिया और एक जुटता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। महिलाओं ने इनकी पिटाई कर दोनोको पेड़ से बांध दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। इसके महिलाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची जलालपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को अपने साथ लाई और पूछताछ शुरू किया।दोनों युवक जलालपुर कस्बा के निवासी बताए गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया और इलाज कराकर परिजनों को सौंप दिया।दोनों युवक गांव में रात में क्यों गए थे इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।