अम्बेडकरनगर :
राज्य सर्वेक्षण समिति मे धीरेन्द्र भारती सदस्य हुए नामित।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण विभाग के कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ के द्वारा राज्य सर्वेक्षण समिति मे सदस्य नामित किया गया है। धीरेन्द्र भारती पुत्र श्री रामचेत भारती एडवोकेट निवासी ग्राम शेखपुरा राजकुमारी पोस्ट जलालपुर जिला अंबेडकरनगर के निवासी हैं।
धीरेंद्र भारती पूर्व ABVP के सह जिला संयोजक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रह चुके हैं,वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष हैं,।
धीरेन्द्र भारती ने कहा कि हमारे समाज के गौरव समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जो विश्वास मुझ पर जताया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राम किशोर राजभर,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे , रविन्द्र भारती,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ,देवेश मिश्र,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी ,मंडल महामंत्री मनीष गौतम, नगर महामंत्री विकाश निषाद,व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता समेत ने सोशल मीडिया से बधाई दी ।अनुसूचित जाति मे अच्छी पैठ पकड़ रखने वाले धीरेन्द्र भारती के इस मनोनयन से दलित समाज सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों मे हर्ष की लहर है।