अम्बेडकर नगर :
समाज सेवकों पुलिस कर्मियों का किया सम्मान।।
दो टूक : युवा जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने रंगों का त्योहार होली एवं जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी को किया सम्मानित
विस्तार:
अम्बेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच रंगों का त्योहार होली एवं जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने पर युवा जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू के नेतृत्व में आज राजेसुल्तानपुर थाना परिसर में पहुंचकर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर फूल मालाओं से स्वागत किया तो वही आपको बता दे कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में काफी सहयोग रहा जिसको लेकर राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी उप निरीक्षक अमरनाथ यादव उप निरीक्षक अर्जुन यादव उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह उप निरीक्षक दीपक प्रजापति उप निरीक्षक जंगेश हुसैन को सम्मानित किया गया साथ ही युवा जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने रंगों का त्योहार होली एवं जुम्मे की नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी को बधाई दिया।थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि रंगों का त्योहार होली एवं जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने में क्षेत्र वासियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों का काफी सहयोग है। इस दौरान मोहम्मद शाहिद अंसारी मोनू मोदनवाल सोनू बाबा हरिश्चंद्र गौतम गुड्डू जायसवाल सोनू अहमद बृजेश मौर्य कमलेश निषाद राकेश चौधरी अंजनी सिंह शमशेर अहमद फिरोज अहमद आवेश रजा पेशकार डॉक्टर राम अनुज सलाउद्दीन रामचंद्र धर्मेंद्र कुमार अजीत कुमार शेर बहादुर प्रजापति सहित भारी संख्या में युवा जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।