गुरुवार, 20 मार्च 2025

आजमगढ़ : मोदनवाल समाज के द्वारा आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।||Azamgarh : Holi milan ceremony organized by Modanwal Samaj.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
मोदनवाल समाज के द्वारा आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।।
◆लोगों ने खूब उड़ाया अबीर और गुलाल
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : आजमगढ़ जिले के फूलपुर नगर पंचायत के बाबा परमहंस जी मन्दिर परिसर में मोदनवाल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुटटूर के नेतृत्व मे  रंग पंचमी तिथि बुधवार को स्नेह सदभाव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ परमपूज्य कुल देवता श्री मोदनसेन महराज के चित्र पर अध्यक्ष राजेश मोदनवाल, सुरेश गुप्ता, अभय सिंह,मनोज गुप्ता पूर्व अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण, कर अबीर गुलाल लगाकर किया गया।
उसके बाद सभी ने पूज्यपाद को पुष्पर्चन अबीर गुलाल लगाकर समाज के आपस में प्रेम सदभाव की कामना की। मा दुर्गा कीर्तन मण्डली द्वारा भजन कीर्तन के बाद फाल्गुनी बयार बहाई। जिसके स्वर ध्वनियों से वातावरण मनमोहक हो गया।  सभी थिरकने लगे। देर रात तक सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल से एक दूसरे को सराबोर कर स्नेह सदभाव होली मिलन का आनंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर देश मित्र, अर्जुन मोदनवाल, विनोदकुमार, निहाल, विष्णु मोदनवाल,राजाराम,धर्मराज, रविशंकर,राजेश,रमेश, राजकुमार, शिव कुमार, विजय गुड्डू, आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।