गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। एएसपी पूर्वी एमके रावत ने बताया की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रिषभ पाण्डेय उर्फ योगेश कुमार पाण्डेय पुत्र अशोक कुमार पाण्डेय निवासी विद्यानगर, थाना को0 नगर गोण्डा को बस स्टैण्ड तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया की पीड़ित महिला ने किये हुए शिकायत मे कहा था की बच्चो के गेंद खेलने को लेकर कहा सुनी होने लगी तभी विपक्षीगण लोहे के राड, लाठी डण्डा से मारपीट कर उसके पति को गम्भीर रूप से घायल कर दिए। मिली तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में धारा 117(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। इसी के क्रम मे 17 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने आरोपी अभियुक्त रिषभ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।