मंगलवार, 18 मार्च 2025

गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के परसिया गूदर गांव मे झोपड़ी में लगी आग, भैंस की दो पड़िया झुलसी

शेयर करें:
गोण्डा- झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग से हजारों का सामान जल गया और भैंस की दो पड़िया भी झुलस गई।राजस्व कर्मियों ने मौका स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली है। दरअसल, इटियाथोक थाना क्षेत्र के परसिया गूदर गांव निवासी राजेश प्रसाद पांडे का गांव के बाहर घर है। घर के बाहर वह झोपड़ी बनाकर अपने मवेशियों को बांधते थे। सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक में तब्दील हो गई।आग से हजारों का सामान जल गया। जिसमें भैंस की दो पड़िया भी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी पर हल्का लेखपाल अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे मवेशी का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।