गोण्डा- बुधवार को कार्यालय ब्लॉक संसाधन केंद्र इटियाथोक पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठन द्वारा स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अखिलेश शुक्ल के अगुवाई में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय को बुके देकर स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री चंद्रप्रकाश वर्मा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष देव प्रभाकर पांडे, अनुराग मिश्र, क्रांति शुक्ल, अभिषेक तिवारी, अमित त्रिपाठी, मो रफी, विनोद कुमार तिवारी, शिवाकांत शुक्ल, सादिक अली, आशीष शुक्ल हृदय नरायन सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी।