गोंडा- आईसीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक मान्यता प्राप्त तथा अधिकांशतः अंग्रेजी भाषी राज्यों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संचालित शहर के प्रमुख विद्यालय इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य एच. मोलाय ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रबंधक ने कहा कि आज का यह शुभ अवसर न केवल पुरस्कार विजेताओं के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। यह मंच उन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संकल्प का सम्मान करता है, जिन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमारा विद्यालय केवल किताबों की पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हम यहां चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर देते हैं। विद्यार्थियों, यह पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी या प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके भविष्य की नींव को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हारने वाले भी हारकर नहीं हारते, बल्कि उन्हें अगली बार और अधिक मेहनत करने का अवसर मिलता है।
प्रधानाचार्य एच. मोलाय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का यह समारोह आपके कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का साक्षी है। विद्यालय केवल पाठ्यक्रम को पढ़ाने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच होता है। यहां हम केवल किताबों की शिक्षा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सीखते हैं। मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार और सम्मान आपकी मेहनत और लगन का प्रमाण होते हैं। लेकिन याद रखें, सफलता केवल एक गंतव्य नहीं, बल्कि एक निरंतर यात्रा है। आप सभी को अपने सपनों को साकार करने के लिए अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। असफलताओं से घबराने की बजाय उनसे सीख लें, क्योंकि यही आपको और मजबूत बनाएगा। उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
इस मौके पर नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी ए से आकृष राय, अथर्व मिश्रा, माही कुमारी, मिशका गुप्ता, रिदमदेव त्रिपाठी, नर्सरी बी से आद्रिका सिंह, अनय प्रताप, हिबा शादाब, इवान मिश्रा, मारकंडे विक्रम सिंह, नक्श तिवारी, प्रभव तिवारी, ऋतिक वर्मा, स्वराश श्रीवास्तव शामिल रहे। इसी प्रकार, एलकेजी ए के अमाया यदुवंशी, अंश मिश्रा, हुमाएरा, रुशांक पांडे, आयांश और एलकेजी बी के आकाश गोस्वामी, आर्यावर्त अवस्थी, रूद्र नागवंशी, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, आयांश सिंह, जानवी पांडे को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। यूकेजी ए से अपूर्व शुक्ला, ओजस यदुवंशी, वेदांश मिश्रा, यूकेजी बी से आदित्य सिंह, निवान श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, अक्षत सिंह, वैष्णवी, अभी श्रीवास्तव तथा यूकेजी सी से देवांशी सिंह, एकलव्य यदुवंशी, अथर्व मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 1ए में सैयद माहिरा फातिमा, लावण्या मिश्रा, अन्वी पाठक, आकृति और कक्षा 1बी में अथर्व सिंह, प्रमिति सिंह, अभिप्रीत प्रताप, दक्ष शुक्ला को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 2ए के आशी मिश्रा, आकृति मिश्रा, आकृति सिंह, अद्विक कुमार, भाविका पटेल, उत्कर्ष मिश्रा तथा कक्षा 2बी के परी मिश्रा, शिवेश द्विवेदी, शंभवी सिंह, आरव यदुवंशी को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 3ए में अथर्व त्रिपाठी, तनुष उपाध्याय, छवि दुबे, कनिष्क गुप्ता और कक्षा 3बी में रुद्रांश यदुवंशी, प्रगति सिंह, आस्था त्रिपाठी, दिव्यांश उपाध्याय, अग्रिमा यादव को पुरस्कार दिया गया।
इसी क्रम में कक्षा 4ए के श्रीजीता सिंह, अंजली मिश्रा, आयुष्मान पटेल, अनुष्का यादव, मयंक यादव, शताक्षी पांडे और कक्षा 4बी के आनवी वर्मा, शुभ यादव, सानिध्य चौधरी, विश्वास यादव को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5ए से शानवी श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, शिवन्या सिंह, देवांशी चौधरी, शाश्वत मिश्रा तथा कक्षा 5बी से अनिकेत शुक्ला, शुभंकर चौरसिया, वात्सल्य जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 6ए में अनंत कुमार पांडे, ईशान मिश्रा, लक्ष्य कलानी, कक्षा 6बी में शौर्य प्रताप सिंह, आदर्श यादव, शुभांगी त्रिपाठी को भी पुरस्कार दिया गया। कक्षा 7ए के अलंकृता श्रीवास्तव, उत्कर्ष प्रताप सिंह, दिव्यांशी मिश्रा, स्वरित तिवारी, अंशिका गुप्ता और कक्षा 7बी के उमंग द्विवेदी, मानसी मिश्रा, अक्षिता मिश्रा, खुशी शुक्ला को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 8ए के धैर्य मिश्रा, दिव्यांशी तलरेजा, अर्पिता श्रीवास्तव, अविका पांडे और कक्षा 8बी के यश प्रताप सिंह, विभव पांडे, देवांश मिश्रा को भी पुरस्कार मिला। वरिष्ठ वर्ग में, कक्षा 9 की अनुष्का यादव, आकर्षित कुशवाहा, श्वेता शुक्ला तथा कक्षा 11 के आयुष्मान कुशवाहा और जिज्ञासा यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पवित्र ग्रंथों का पाठ सोनाली उपाध्याय, मो. इमरान और सिदरा मैम द्वारा तथा संचालन इमानुअल ने किया। कार्यक्रम में प्रभाकरन, अनुज आर्चर, नेल्सन, ज्योतिर्मय, मैरी, चुन, कूकम, रानू, ग्लैडविन, शैल्वी, मेहनूर, रुचि, रंजना शुक्ला, श्वेता, असित, अमन, नेहा, विल्सन, अमित, खुशी, अंशिका, कविता, प्रियंका, शबाना, अंतिमा, ज्योति, अनुप्रिया, सोनी, शेखर, सौरभ, आदि उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।