शुक्रवार, 28 मार्च 2025

गोण्डा- भाजपा जिलाध्यक्ष का इटियाथोक कस्बे में हुआ जोरदार स्वागत, विधायक सहित अन्य रहे मौजूद

शेयर करें:
गोण्डा- पुनः नियुक्त जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं नें इटियाथोक में शुक्रवार को भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं नें क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में स्वागत किया। समारोह में अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और कार्यकर्त्ता अपने परिश्रम के बदौलत उच्च पदों तक पहुँच सकता है। पुनः निर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम नें अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की रक्षा की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक डॉ रामानंद तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम के सह संयोजक चंद्रकांत तिवारी ज्ञानू रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण संतोष चौरसिया, सुरेश कुलदीप, रमेश सिंह, मुनिन्द्र शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्षगण सत्यव्रत ओझा, सोहन लाल, रवि प्रकाश तिवारी, आत्माराम वर्मा, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय, राजीव रस्तोगी अध्यक्ष नगर पंचायत खरगूपुर, मंशा राम वर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत धानेपुर, शेषराम बारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना, जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी एवं राकेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री भाजयुमो विनीत सिंह, जिला मंत्री भाजयुमो अवधेश तिवारी बजरंगी, जिला आईटी प्रमुख शशांक मिश्र, जिला महामंत्री किसान मोर्चा देव नारायण मिश्र, रंजीत बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीडी मिश्र, राजेंद्र तिवारी, राजेश दुबे अध्यक्ष सहकारी बैंक, पत्रकार पवन दुबे, जीतेन्द्र तिवारी, उत्कर्ष फाउंडेशन से गौरव तिवारी, विजय शुक्ला, राजेश सोनी, पवन सिंह, कपीलेश्वर शुक्ला, जगदम्बा मिश्रा, राहुल ओझा, राजेश ओझा, अमरेश सिंह, अजय राठौर, वैभव रस्तोगी, सुनील द्विवेदी, पिंटू चौरसिया, मिश्रीलाल जायसवाल, गोली नेता, सीताराम वर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।