मंगलवार, 18 मार्च 2025

अम्बेडकर नगर : अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान FIR दर्ज।||Ambedkar Nagar : Middle-aged man attacked with sharp weapon and left bleeding, FIR registered.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान FIR दर्ज।
 ।।ए के चतुर्वेदी।। 
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के थाना 
सम्मनपुर क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव मे दबंगों ने रविवार रात घर से बाहर बुलाकर अधेड़ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया चीख पुकार सुनकर लोगों को घरो से निकलता देख बदमश मौके से भाग निकले। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
 विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सम्मनपुर क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव निवासी इंद्रशेखर सिंह (51) मध्य प्रदेश में निजी संस्था में नौकरी करते हैं। होली में गांव आए थे। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात 12 बजे के करीब गांव निवासी अरुण सिंह उर्फ अनुराग उनके दरवाजे पर पहुंचा। इंद्रशेखर को आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर निकले अरुण ने चाकू से हमला कर दिया। गले पर चाकू लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। चीखने की आवाज सुन अन्य परिजन आए तो हमलावर भाग निकला।
  परिजन घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज सद्दपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।