लखनऊ :
नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर की प्लाटिंग,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में नगर निगम के लेखपाल ने सरोजनीनगर के बेहसा निवासी संतोष कुमार रावत के खिलाफ बिना विभाजन के अवैध रूप से नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने की स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार:
नगर निगम लेखपाल संदीप के मुताबिक सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र बेहसा में गाटा संख्या -1342 संयुक्त खाता है। इसकी 6 मार्च को नगर निगम और राजस्व लेखपाल द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जिसमें खसरा संख्या 1342 / 2, क्षेत्रफल 0.051 हेक्टेयर नवीन परती, क्षेत्रफल 0.022 हेक्टेयर अमौसी एरोड्रम और क्षेत्रफल 0.493 हेक्टेयर निजी खातेदारों के नाम दर्ज है। लेखपाल का कहना है कि इस खसरा में नगर निगम में निहित संपूर्ण क्षेत्रफल 0.051 हेक्टेयर पर संतोष कुमार रावत द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग कार्य किया गया है। जबकि कुछ हिस्से पर कृषि कार्य किया है। इस जमीन पर नगर निगम और निजी खातेदार का किसी प्रकार का कोई भौतिक विभाजन नहीं किया गया है बिना भौतिक अंश निर्धारण के जमीन बेच दिया।