मंगलवार, 25 मार्च 2025

गोण्डा:दतौली मार्ग पर बिसुही (डहुंका ) सेतु व एप्रोच पुल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।||Gonda: Bhoomi Pujan was done for the construction of Bisuhi (Dahunka) bridge and approach bridge on Datouli road.||

शेयर करें:
गोण्डा:
दतौली मार्ग पर बिसुही (डहुंका ) सेतु व एप्रोच पुल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर क्षेत्र मनकापुर दतौली मार्ग पर करीब पांच किलो मीटर की दूरी पर स्थित बिसुही नदी का डहुंका पुल अत्यंत सकरा होने के कारण भारी वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इस पुल के चौड़ीकरण की कवायद चल रही थी। जन प्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भूमि पूजन किया। इसके अतिरिक्त इसी मार्ग पर करीब बारह किलो मीटर की दूरी पर नई देवी मंदिर से आगे भोरहा के पास बरसात में सड़क पर जल भराव की समस्या होती थी। इस पार से उस पार जाने के लिए नाव सहारा लेना पड़ता था। इसके निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण में गति आई। बाईपास बनाया गया है। जिसका भूमि पूजन कर विद्यायक द्वारा शिलान्यास किया गया। जिसमें डहुंका पुल निर्माण में 5.95 करोड़ व दूसरे पुल एप्रोच की निर्माण लागत 1.98 करोड़ रुपए बताई गई है।
इन दो पुलों का निर्माण हो जाने से सकरे रास्ते की समस्या के साथ इस रास्ते से होकर मनकापुर नवाबगंज अयोध्या व उतरौला बलरामपुर जाने वाले वाहनों का आवागमन बेहतर हो सकेगा।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, चंद्रमौली मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, सुहेल देव पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू राजभर, मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा,  चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद सिंह, अजय मिश्रा, अनुज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग रहे।