लखनऊ :
दो टूक : माँ भारती के वीर सपूत, आजादी के दिवाने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु जी के शहीदी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अजय राय जी ने कहा कि आज के ही दिन भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, जी ने फांसी के फंदे को देश के लिए हंसते-हंसते गले से लगाया था। उनके इस बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए मुख्य भूमिका निभाई थी।
श्री राय ने कहा कि भगत सिंह केवल बम और बंदूकों से क्रांति लाने या देश को आजाद कराने के हिमायती नहीं थे। वह कहते थे कि असली क्रान्ति तो विचारों से आती है। 23 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने कई पुस्तकों और लेखों को लिखा जिनमें प्रमुख रूप से माँ और मैं नास्तिक क्यों हूँ पुस्तकें हैं। फांसी के ठीक पहले वह लेनिन के पुस्तक को पढ़ रहे थे और फांसी का वक्त हो जाने पर वहीं से पन्ना मोड़कर क्रांन्ति के गीत गाते हुए फांसी के तखते तक पहुंच जाते हैं। इन तीनों बलिदानियों को देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, ओमवीर यादव, अनिल शुक्ला, डॉ0 श्रवण गुप्ता, संजय दीक्षित विजय पाण्डेय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।