शुक्रवार, 7 मार्च 2025

लखनऊ : पुलिस के खुलासा से हत्याकाण्ड की बदली तस्वीर,चार गिरफ्तार।||Lucknow: The picture of the murder case changed after police revelations, four arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस के खुलासा से हत्याकाण्ड की बदली तस्वीर,चार गिरफ्तार।
◆बिखरे परिवार की बिखरी कहानी, एकलौते निशानी का दुखद अंत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई के क्षेत्र देवी सिंह खेड़ा में बीते बुधवार की रात ऑटो चालक विनायक की हुई हत्या काण्ड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मृतक युवक पिता नामजद एफआईआर दर्ज कराया था गिरफ्तार आरोपियो से पुलिस पूछताछ मे चौकाने  वाला खुलासा हुआ
मृतक ने अपनी मां की हत्या के लिए सुपारी दी थी एडवांस को लेकर हुए विवाद के बाद चारो ने उसी की हत्या कर दी थी। 
 विस्तार:
DCP ईस्ट शशांक सिंह ने आटो चालक हत्याकांड का खुलासा करते हुए जानकारी दी की मृतक विनायक ने मां शांति साहू और उसके दूसरे पति इमरान की हत्या के लिए 4 लोगों सुपारी दी थी। 1.5 लाख एडवांस मांग रहे थे मृतक विनायक ने देने से मना कर दिया। इन सबके बीच विवाद हो गया और चारो ने मिलकर विनायक की ही चाकू से हत्या कर दी और मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के दौरान घटना के 24 घण्टे के अन्दर चारो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका नाम आमिर आशीष,शिवा और शिवम है सभी कल्ली पूरब मोहनलालगंज लखनऊ के रहने वाले है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बिखरे परिवार की बिखरी कहानी का दुखद अंत।
पुलिस के अनुसार मृतक विनायक के पिता अंजनी साहू थाना पीजीआई के हिस्ट्रीशीटर है किसी मामले लम्बे समय के लिए जेल चले गए। इसी बीच पत्नी शांति अपने पति अंजनी साहू एवं तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी इमरान के साथ चली गई थी। तब बिनायक महज 9 साल का था इसी कारण विनायक और उसके पिता ने दोनों की हत्या की साजिश रची थी। 
शराब पार्टी के बाद सुपारी किलरो का खूनी तांडव।
पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया की बीती बुधवार रात चारो आरोपी, मृतक व मृतक का चचेरा भाई किसान पथ के किनारे एकत्रित हुए और देशी शराब संग चखना की पार्टी हुई। बातचीत के दौरान सभी में बहस हुई तो चचेरा भाई हिमांशु वहा से घर चल गया। इसके बाद दोबारा अंग्रेजी शराब व बियर की बोतल मंगाई गयी। पार्टी शुरू हुई कि इस दौरान विनायक ने माँ शांति साहू और उसके प्रेमी इमरान की हत्त्या करने की बात कहीं। इस पर आरोपियों ने पहले एडवांस के तौर पर डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। और बात नही बनी तो कहानी उल्टी हो गई।
पिता ने बेटे की प्रेमिका पर लगाया था हत्या का आरोप।
मृतक युवक के पिता अंजनी साहू ने बेटा विनायक की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा रखा है 
बीते गुरुवार शाम तक FIR के अनुसार कहानी सही दिशा मे चल रही थी पुलिस छानबीन में शुक्रवार सुबह अचानक 360 डिग्री घूम गई।।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।