सोमवार, 17 मार्च 2025

लखनऊ : शांतिपूर्ण महौल मे सम्पन्न हुआ होली पर्व,ब्यापारियों ने पुलिस का किया सम्मान।Lucknow:Holi festival was celebrated in a peaceful atmosphere, traders honored the police.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शांतिपूर्ण महौल मे सम्पन्न हुआ होली पर्व,ब्यापारियों ने पुलिस का किया सम्मान।
◆पुलिस ने हुड़दंग रोक हुड़दंगियों की बचाई जान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी से पीजीआई क्षेत्र मे 
शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न हुआ। हालांकि पुलिस की मौजूदगी हर जगह सक्रिय दिखी। जिसके चलते होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसे लेकर अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल ने थाना पीजीआई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का सोमवार को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहनाकर फूलो से स्वागत करते हुए सराहना किया।
विस्तार :
सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उतरठिया ने पुलिस साथियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला फहना कर स्वागत किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस लखनऊ ने होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया है यह काबिले तारीफ है सबसे खास हुड़दंग पर लगाम लगाकर हुड़दंगियों की जान बचा लिया। एक्सीडेंट को लेकर कोई अप्रिय घटना नही हुई, पुलिस की सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर ब्यापार मण्डल ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम एवं थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह समेत समस्त पुलिस साथियों का सम्मान कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह उपाध्यक्ष मेहताब संगठन मंत्री पिंटू कश्यप मीडिया प्रभारी आर के मिश्रा  एवं अरुन श्रीवास्तव जी एवं बहुत सारे व्यापारीगढ़ साथी मौजूद रहे।
बता दे - शांति व्यवस्था भंग न हो व असामाजिक तत्वों पर थाना पीजीआई पुलिस ने चिन्हित सभी क्षेत्रों पर पैनी नजर थी। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस से तालमेल मिलाकर पियक्कड़ो की हर गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी गई थी। होलिका दहन से रंगोत्सव के दिन दूसरे समुदाय के लोगों को रंग लगाने, महिलाओं के उपर अश्लील फब्तियों कसने वालों लोगों पर भी पुलिस प्रशासन की नजर रही। वाहनों से हुड़दंग पर लगाम लगाकर सड़क दुर्घटना से रोकने मे पुलिस कामयब रही और कोई अप्रिय घटना नही हुई।
ट्रैफिक पुलिस टीम --
◆एल्डिको पुलिस चौकी की पुलिस टीम।
◆ कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी की पुलिस टीम।