बुधवार, 5 मार्च 2025

लखनऊ :दहेज व हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।||Lucknow:Police arrested the accused of dowry and murder.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दहेज व हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका शालू की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की शिकायत मृतका के चाचा विमलेश पाल ने दर्ज कराई थी।
विस्तार:
विमलेश पाल सिकरौरी,काकोरी लखनऊ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी शालू को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट की गई और अंत में दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
4 मार्च 2025 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों में मृतका के पति नीरज पाल, ससुर शेषराम पाल, सास राजेश्वरी, देवर नारेंद्र पाल और दो ननदें कृति और आकांक्षा शामिल हैं। सभी आरोपी हैबतमऊ मवैया, एसजीपीआई के पास रहते हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 39 वर्षीय नीरज पाल (पति), 69 वर्षीय शेषराम पाल (ससुर) और 62 वर्षीय राजेश्वरी (सास) शामिल हैं। तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
◆बता दे -नीरज पाल अपनी पत्नी शालू और  ढाई साल की बेटी के साथ हैवत मऊ मवैया पीजीआई लखनऊ में रहते हैं और एस आर ग्रुप में चालक का कार्य करते हैं। 
उन्होंने बताया कि वह सुबह जब घर लौटे तो देखा कि पत्नी शालू का पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ था उन्होंने उसे तत्काल उतार कर अस्पताल ले जाने का मन बनाया लेकिन देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं मृतका के पिता ओम प्रकाश का कहना है कि 4 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का विवाह नीरज पाल के साथ किया था जिससे ढाई साल की बेटी भी है।।