रविवार, 16 मार्च 2025

लखनऊ :मासूम बच्ची से रेप करने वाला आरोपी मुंसी पुलिस एंकाउंटर मे गिरफ्तार।||Lucknow:The accused of raping an innocent girl was arrested in a Munshi police encounter.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मासूम बच्ची से रेप करने वाला आरोपी मुंसी पुलिस एंकाउंटर मे गिरफ्तार।
◆शहर छोड़ने की फिराक में था बलात्कारी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र हनीमैन चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पास शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ मे मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ मे घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया। घटना स्थल से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किया। आरोपी गोमतनगर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर सात साल की बच्ची से कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया था। मासूम बच्ची का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही थी।
विस्तार : 
DCP ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि थाना विभूति खण्ड इलाके में नाबालिग बच्‍ची के साथ रेप के आरोपी मो० सूरज शेख को पुलिस ने हनीमून चौराहे के पास एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को सात साल की मासूम से सफाई कम्पनी में तैनात मुंशी मो०सूरज शेख ने दुराचार किया था। आरोपित मो. सरजू शेख माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो घटना के बाद से ही फरार है। तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है जो ट्रेन पकड़ कर भागने के फिराक मे था जिसे मुठभेड़ मे पकड़ लिया गया है।
बता दे -
लखनऊ के थाना विभूति खण्ड क्षेत्र गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई का जिम्मा संभालने वाली कम्पनी का मुंशी मो. सरजू झोपड़ी बना कर रहता है। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सफाई कर्मी की सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी कम्पनी का मुंशी मो. सरजू शेख पहुच गया आरोपित पहले भी कई बार घर आता था। जिसके कारण मासूम भी उसे पहचानती थी। घर के बाहर खेल रही मासूम को आरोपित सरजू शेख ने टॉफी दिलाने का झांसा दिया। बहला कर वह युवती को अपनी झोपड़ी में ले गया। जहां मासूम के साथ सरजू शेख ने दरिंदगी किया।
घर के बाहर खेल रही बेटी के नजर नहीं आने पर परिवार वाले उसे तलाशने लगे। आस-पास काफी देर तक छानबीन की गई। कुछ देर बाद मासूम बदहवास हालत में घर की तरफ आती दिखाई पड़ी। उसके कपड़ों पर खून लगा था। बेटी की हालत देख परिवार वाले सहम गए। मां के पूछताछ करने पर मुंशी मो. सरजू शेख की करतूत का पता चला। बच्ची को गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान पीड़िता और उसके परिवारीजनों ने की है पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी।
DCP पूर्वी शशांक सिंह की बाईट--