बुधवार, 26 मार्च 2025

मऊ : उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।||Mau: Cleaning workers who did excellent work were honored.||

शेयर करें:
मऊ : 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : उ0प्र0 सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत कोपागंज की विशेष पहल,कार्यक्रम का आयोजन कर कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण,उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को भी किया गया सम्मानित उत्तर प्रदेश सरकार ‘‘सेवा सुरक्षा एवं सुशासन‘‘ के 08 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नगर पंचायत कोपागंज द्वारा गौरी शंकर मन्दिर के प्रागंण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत द्वारा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों,योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। उक्त कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। जिसमें कुल 62 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। नगर में सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 सफाई कर्मियों को अधिशासी अधिकारी  रोहित कुमार भारती द्वारा सम्मानित किया गया।   
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती, लिपिक- राम प्रसाद यादव वार्ड सभासद विनय गुप्ता, बुद्धिराम प्रधान, संजय गुप्ता, मणी तिवारी, नन्दन,, निरंकार, अंजनी सिंह, दुर्ग विजय, आदि उपस्थित थे।