मऊ :
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के जिला आगमन पर समर्थको ने किया स्वागत।
।। मऊ देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का मऊ जनपद में प्रथम आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष को जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद जगह जगह कार्यकर्ताओं ने रोककर भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष का काफिला स्वागत कार्यक्रमों से होता हुआ गृहस्थ प्लाजा पहुंचा जहां जनपद के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा गगनभेदी नारे लगाए।
अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मुझको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा मान बढ़ाया है इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मंच से मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि चौबीस घंटे मैं कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करे जिससे आने वाले चुनाव में हम भरी बढ़त बना सके। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम जिले की चारों सीटों को जीतेंगे। एक एक कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य के समान है। जिले के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्टी को ताकत देने के लिए पूरे मनोयोग से उठ खड़े हों। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से दबाने की जरूरत नहीं है, सभी कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी ताकत से खड़े हो जाए पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
◆कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर रामविलास चौहान हौसला उपाध्याय अरविंद सिंह सुनील कुमार गुप्त मनोज राय अरिजीत सिंह नूपुर अग्रवाल शिवप्रकाश उपाध्याय प्रवीण गुप्ता विजय राजभर भरतलाल राही दुर्गविजय राय श्रीराम सोनकर विनय कुमार विजयनारायन शर्मा डा एचएन सिंह भारत भैया कृष्ण राजभर संजय वर्मा मुन्ना गुप्ता कृष्ण कांत राय आदि उपस्थित रहे।