सोमवार, 31 मार्च 2025

लखनऊ :STF ने मुंसी से 6.80 लाख की लूट करने वाले तीन बदमशो को किया गिरफ्तार।।||Lucknow: STF arrested three miscreants who looted Rs 6.80 lakh from Munshi.||

शेयर करें:
लखनऊ :
STF ने मुंसी से 6.80 लाख की लूट करने वाले तीन बदमशो को किया गिरफ्तार।।
ड्राइवर ने भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश,मुंसी से 6.80 लाख लूटा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के विकासनगर में सोने चांदी के कारोबारी के मुंसी से हुई 6.80 लाख की लूट की घटना का UPSTF ने  खुलासा करते हुए लूट करने वाले गिरोह के मास्टरमाइण्ड चालक प्रेम बहादुर सिंह को उसके दो साथियो के साथ गिरफ्तार कर थाना विकास नगर मे दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना के तहत घटना को अंजाम दिया था। 
विस्तार:
राजधानी लखनऊ के विकास नगर मे रहने वाले सोना चांदी के कारोबारी किंकर गुप्ता के यहां काम करने वाले मुनीम अमित सैनी से बीते 28 मार्च को दिनदहाड़े हुई 6.80 लाख रुपये की लूट की घटना को यूपी एसटीएफ टीम ने घटना का खुलासा करते हुए 30 मार्च रविवार की शाम मास्टरमाइंड ड्राईवर प्रेम बहादुर सिंह निवासी कटरा तरौना थाना औरास उन्नाव को उसके साथी -सोनेन्द्र सिंह,गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर थाना विकास नगर मे दाखिल किया।
गिरफ्तार बदमशो के पास लूटे गए रुपयों में से 50 हजार रुपये।, घटना में लूटा गया मोबाइल फोन।,एक बोलेरो (लूट में प्रयुक्त)., एक अवैध तमंचा 30.06 बोर।03 जिंदा कारतूस। एक अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिंदा कारतूस।02 मोबाइल। जामा तलाशी से प्राप्त 1790/- रूपये बरामद हुआहै।
◆लूट का मास्टरमाइंड निकला मालिक चालक।।
◆पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना विकासनगर लखनऊ में हुई लूट के सम्बन्ध में मु०अ०सं० 46/25 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। उक्त घटना की छानबी के दौरान  UPSTF की टीम ने मुखबिर खास की सहायता से रविवार को शातिर तीन लुटेरों को विकास नगर इलाके से पकड़ लिया गया है। जिनका नाम प्रेम बहादुर सिंह ,सोनेन्द्र सिंह और गौरव मिश्रा है।।
पूछताछ मे चालक प्रेम बहादुर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2023 में पंकज अग्रवाल के यहां ड्राइवर का काम करता था, कुछ दिन काम करके छोड़ दिया था। उसके बाद पिछले 01 महीने से फिर उनके यहां ड्राइवरी का काम करने लगा था। कई बार पंकज अग्रवाल अपने साथ कलेक्शन के काफी रूपये लेकर आते जाते थे, जिसे यह देखता रहता था। इसके अलावा इनका मुनीम अमित सैनी पंकज अग्रवाल के अलग अलग स्टोर व अन्य स्थानों से रूपये अपनी बाइक से इकठ्‌ठा करता था, उसके बारे में भी इसको जानकारी थी। उन पैसा को लूटने के लिए उसने अपने चचेरे भाई सोनेन्द्र सिंह के साथ प्लान बनाया। सोनेन्द्र सिंह ने कहा कि यह काम एक आदमी का नहीं है इसके लिए 4-5 आदमियों की जरूरत पडेगी। इसके बाद सोनेन्द्र ने गौरव मिश्रा व अन्य आदमियों को तैयार किया। इसने सोनेन्द्र सिंह को रूपये लाने वाले आदमी के बारे में व मोटरसाइकिल का नम्बर बताया, जिसके बाद इन सभी लोगों (सोनेन्द्र, वैभव सिंह, सुशील मिश्रा, सतीश सिंह अनुज मौर्या, व गौरव मिश्रा) ने रेकी करके लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके पास से बरामद पैसे के बारे में पूछने पर बताया कि लूट के पैसे में से जो इसे हिस्सा मिला था वही पैसा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना थाना-विकासनगर, जनपद लखनऊ में मु०अ०सं० 46/2025 धारा 309 (4) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना थाना-विकासनगर, जनपद लखनऊ द्वारा की जा रही है।