सुल्तानपुर :
कृष्ण सुदामा की भावभरे मिलन के साथ संपन्न हुई अमृतमयी कथाः।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद की तहसील जयसिंहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत अमदेवा गांव में 3मार्च से चल रही साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का आज समापन हुआ।गया, जगन्नाथ धाम से तीर्थयात्रा कर मुख्य यजमान अशोक कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी मीरा सिंह ने श्रीमद्भागवत कथा और भण्डारे का आयोजन किया है। अयोध्या से पधारे भागवत कथा व्यास बाबा भास्कर प्रताप दूबे ने आज अंतिम दिन चौबीस गुरुओं की कथा, परीक्षित मोक्ष,प्रभु के स्वधाम गमन का मार्मिक चित्रण किया। आचार्य ने महारास का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि जब आत्मा परमात्मा में एकीकृत भाव आती है वही असली महारास है।अंत में भगवान श्रीकृष्ण और दीन हीन सुदामा की भाव भरी मित्रता की कथा के माध्यम से समर्थ को असमर्थ की सेवा प्रेम और आदर का संदेश दिया। जीव को सांसारिक संबंध निभाते हुए भवबंधन से मुक्ति की आशा के साथ विश्वबन्धुत्व की जिज्ञासा रखनी चाहिए। आत्मकल्याण और सेवाभावना को जगाना भगवद्कथा का सार है। संगीतमयी कथा में भजनों पर श्रोतागण झूमते थिरकते हुए कृष्ण सुदामा की मनोहर झांकी का दर्शन कर भावविभोर हुए और श्रद्धा समर्पित किया। तत्पश्चात आरती पूजा के साथ प्रसाद वितरण किया गया।10मार्च को हवन पूर्णाहुति और 11मार्च2025 को भण्डारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उदयभान सिंह,चन्द्रावल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अवधेश सिंह,अनिल कुमार सिंह,सुरेन्द्र सिंह, दयाराम पाल, श्रावण कुमार सिंह,विजय सिंह, रोहित, विनोद एवं समस्त परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।