गोण्डा- थाना छपिया पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर गोकश बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हुए है। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा मय 2 अदद जिन्दा व 2 अदद खोखा कारतूस बरामद हुवा है। एसपी विनीत जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए मिडिया को बताया की 8 अप्रैल 2025 को थाना छपिया पुलिस को ग्राम मल्हीपुर में प्रतिबंधित पशु के मांस पाए जाने की सूचना मिली थी। वादी मनीष कुमार पाण्डेय निवासी हथियागढ थाना छपिया के तहरीर पर 3 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल एक अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एसओजी/सर्विलांस को भी इसमें लगाया गया था।
एसपी ने बताया की 9 अप्रैल को एसओजी व थाना छपिया की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थी। सूचना प्राप्त हुई की उक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्तगण दीननगर रेलवे क्रासिंग से स्वामीनाथन मंदिर की तरफ जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मंदिर जाने वाले मार्ग पर शातिर अपराधियों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इसमें बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाशों नासिर व कलीम पुत्र अजीज नि0 ग्राम मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा के पैर में गोली लगी। जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। दोनों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।