शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

लखनऊ : महिला गिरोह ने महिला यात्री का जेवर व नकदी किया पार,4 माह बाद FIR दर्ज।||Lucknow : Women gang stole jewellery and cash from a female passenger, FIR lodged after 4 months.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महिला गिरोह ने महिला यात्री का जेवर व नकदी किया पार,4 माह बाद FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पर सवार स्मारक महिला सुरक्षा कर्मी संग बैठी महिला यात्रियों ने लाखो रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नगदी पार कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से की थी लेकिन पुलिस टरकाती रही और चार माह बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार पीडिता विमला देवी पत्नी चेतराम यादव,फौजी कलोनी वीआईपी रोड़ कृष्णा नगर लखनऊ मे परिवार के साथ रहती है। वह स्मारक सुरक्षा मे महिला सुरक्षा कर्मी है। 
इनके अनुसार वह बीते 20 दिसम्बर 24 की दोपहर लगभग 12:35 बजे बंगला बाजारपुल से गुरुनानक तिराहा गीता पल्ली ढलान के लिए ई-रिक्शा पकड़ा जिसमें दो महिलायें पहले से ही बैठी थीं। महिलाओ के गोद में एक बच्चा भी था पीड़िता सुरक्षाकर्मी के अनुसार उसके पास पिट्ठू बैग में करीब चार लाख कीमत के कीमती जेवर जिसमें सोने की चेन,  झुमकी ,एक टीका ,चांदी की पायल सहित 40 हजार रुपये नकदी रखे थे। ई रिक्शा पर सवार महिलाओं ने उनका बैग काट कर सारे जेवर व नकदी पार कर दिया। जिसकी जानकारी उन्हें गुरु नानक चौराहा से कुछ दूर चलने के बाद हुई। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल बंगला बाजार पिंक बूथ पर जाकर करने के साथ पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दी। लेकिन शिकायत बावजूद आशियाना पुलिस उसे टरकाती रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया करीब तीन माह लगातार चक्कर काटने के बाद आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज अब जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।