अम्बेडकरनगर :
अवैध गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो.लोगों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक नफर अभियुक्त लाल मोहम्मद पुत्र स्व0 बशीर खान अब्दुल्लापुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दोस्तपुर रोड पर काली माता मंदिर के पास से दिनांक 03.04.2025 को समय करीब 22.45 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-234/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया व थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.04.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक नफर अभियुक्त जियालाल पुत्र स्व0 रघुवरराम निवासी बरधा भिउरा थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को 150 ग्राम अवैध गांजे के साथ गौहन्ना चौराहे से समय करीब 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-235/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।