सोमवार, 28 अप्रैल 2025

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के रैगाँव मे संदिग्ध परिस्थितियों ने विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच शुरू

शेयर करें:
गोण्डा- थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत रैगांव में बीती रात नवविवाहिता ने छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर जा रही मृतका की जेठानी ने मौके पर जाकर देखा तो वह नजारा देख सन्न रह गई। उन्होंने देखा कि 25 वर्षीय पूजा सिंह पत्नी सज्जन सिंह फांसी के फंदे से झूली हुई थी। लोगो ने इटियाथोक पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है की घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पति सज्जन सिंह हैदराबाद शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करके जिविकोपार्जन चलाता है।थाना प्रभारी शेषमणि पांडे ने बताया कि विवाहिता की शादी बीते 2024 वर्ष में हुई थी। पति-पत्नी के बीच कोई संतान नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले मृतका अपने मायके भभूवा/ करनेलगंज से ससुराल आई थी। घर पर कोई नहीं रहता था। सास-ससुर की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। विवाहिता के फांसी लगाने का असली कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया की नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। मायका पक्ष को फोन से जानकारी दी गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।