शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

लखनऊ : रोडवेज वर्कशॉप अमौसी में कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न।||Lucknow : Employee union election was held at Roadways Workshop Amausi.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रोडवेज वर्कशॉप अमौसी में कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न।।
दो टूक : लखनऊ के सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित अमौसी रोडवेज वर्कशॉप में गुरुवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के हैदरगढ़, उप नगरीय शाखा का चुनाव आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी मो. नसीम और चुनाव पर्यवेक्षक सीके शुक्ला की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चयनित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।
 इस कार्यक्रम के दौरान संगठन में रीमा गौतम को संरक्षक, राकेश कुमार को अध्यक्ष, आफताब खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को शाखा मंत्री, विनोद कुमार सिंह को सह मंत्री, दीपक शर्मा को संयुक्त मंत्री, राधेश्याम को प्रचार मंत्री, महर्षि सिंह वर्मा को संगठन मंत्री, अजय कुमार को लेखा परीक्षक और मो. इरफान आदि थे।