लखनऊ :
दो बच्चों की मॉ घर से अचानक हुई लापता,पति और बच्चे कर रहे तलाश।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआइ क्षेत्र के तेलीबाग पुलिस चौकी इलाके के सेक्टर 5 वृन्दावन योजना में रहने वाली दो बच्चों की मां शुक्रवार की रात परिवार के साथ खाना पीनाकर सोने गई और सुबह लापता हो गई। लापता महिला के पति और बच्चे पीजीआई पुलिस से खोजने की फरियाद लगा रहे है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआइ इलाके के वृन्दावन योजना सेक्टर पांच (ई) मे रहने वाले संतोष मौर्या ने बताया की शुक्रवार की रात उन्होंने पत्नी और दो बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब उठे तो देखा पत्नी घर मे नदारद थी। काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। और रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की लेकिन कुछ पता नही चला। रविवार की सुबह वह बच्चों के साथ पीजीआई थाने पहुंचकर पत्नी को खोजने कीफरियाद लगाई है।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।