शनिवार, 19 अप्रैल 2025

लखनऊ : एक राष्ट्र एक चुनाव हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।||Lucknow : One Nation One Election will solve many major problems of the country.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एक राष्ट्र एक चुनाव हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
दो टूक : एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जनपद मऊ के पालिका कम्युनिटी हाल में प्रबुद्ध वर्ग का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के नेता रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में सभी एक समान होते है। एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित में होगा। वर्तमान सरकार देश हित में तमाम निर्णय ले रही है नए कानून बनाए जा रहे है,पुराने कानूनों में सुधार किया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए पूरे देश में सहमति बनानी पड़ेगी, इस सहमति को बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा देश हमारी संस्कृति अनुशासन का पर्याय है। विगत महाकुंभ में जिस प्रकार से 66 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति शांति पूर्वक दर्ज कराई यह विदेशी संस्थाओं के लिए शोध का विषय है। एक देश एक चुनाव होने से एक लाख साठ हजार करोड़ रुपए देश के बचाए जा सकते थे। क्रमशः देश के अलग अलग हिस्सों में चुनाव होने से विकास के कार्य बाधित होते है साथ ही पब्लिक के टेक्स का पैसा भारी मात्रा में खर्च हो जाता है, अगर यही चुनाव एक साथ हो जाए तो यह पैसा देश के विकास कार्य में लगाया जा सकता है। प्रबुद्ध वर्ग समाज के अंदर सकारात्मक विचारों को जन्म देता है इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव हेतु आम सहमति बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सबकी सहमति से एक राष्ट्र में एक चुनाव हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
 डा गंगासागर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एक देश एक चुनाव का पुरजोर समर्थन करता हूं कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही देश के विकास में बार बार होने वाली बाधा भी समाप्त होगी।
सीए दीपाली बंसल ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक चुनाव होने से हमारे समय पैसे और संसाधनों की बचत होगी।
डा संजय सिंह ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक चुनाव होने से कर्मचारियों और व्यापारियों को बहुत सी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।
एडवोकेट देवेश राय ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति एक चुनाव होने से आम लोगों में विश्वास जागेगा। एक चुनाव होने से देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनाव होगा।
डा चंद्रप्रकाश राय ने अपना मत रखते हुए कहा कि देश के अधिक से अधिक प्रबुद्ध लोगों ने वन नेशन वन इलेक्शन पर भारी मात्रा में सहमत है।
व्यापारी वर्ग से बालकृष्ण थरड ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव होने से देश का उद्योग और व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। 
कौश्तूक नारायण मिश्र ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है इसका हर राष्ट्रवादी समर्थन करता है। अपने पार्टी में ही लोकतंत्र का हनन करने वाले देश में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते है यह हास्यास्पद है। राजनीति में सामाजिक सेवा करने की बजाय कैरियर की बात करने वालों को एक देश एक चुनाव चोट पहुंचाएगा लेकिन राष्ट्र को यह मजबूत करेगा।
डा सर्वेश पांडेय ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है इसके प्रति प्रत्येक देश वाशी को जानना चाहिए। देश के विकास में बड़ा बाधक है बार बार चुनाव होना। एक चुनाव होने से देश की ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होगी।
कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना दुबे ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को एक राष्ट्र एक चुनाव पर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। सचिंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर विनय कुमार नूपुर अग्रवाल संजय पांडेय आनंद प्रताप सिंह राकेश मिश्र संगीता द्विवेदी गणेश सिंह अशोक सिंह संजीव जायसवाल राकेश सिंह रामप्रवेश राजभर कृष्ण कांत राय ज्योति सिंह प्रीतुलता पांडेय पूजा राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।