लखनऊ :
सगे भाइयों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पी जमीनकेस दर्ज।
◆ज्वाइंट कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज,
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित एक भूखंड का सगे भाइयो ने मुंबई रजिस्ट्रार कार्यालय में फर्जी दस्तावेज तैयार कर दान अभिलेख बना कीमती भूखंड को विवादित कर दिया | पीड़ित भूखंड स्वामी ने योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का आरोप लगा सहायक पुलिस आयुक्त से शिकायत की है |
रुकुन्दीपुर राजाजीपुरम निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र स्व माता प्रसाद के अनुसार वर्ष 2022 में 13 जून को एक आवासीय प्लाट कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित ग्राम कनौसी में 600 वर्ग मीटर भू-स्वामी रामगोपाल डांगा भूखंड क्रय किया था। आरोप है कि बीते 21 जून वर्ष 1999 को रविन्द्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह ने अपने भाई मानवेन्द्र सिंह व कमल सिंह ने अधिवक्ताओ से मिलीभगत कर सब-रजिस्टार मुंबई की फर्जी मोहरे, फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी निशानी अंगूठा व फर्जी सरकारी कागजात तैयार करा दान अभिलेख बना लिया और उक्त भूखंड पर अपना दावा पेश करते हुए लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में कार्य कर रहे गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर उक्त भूमि की फर्जी दान विलेख की प्रमाणित प्रति करके विभिन्न न्यायलयो में प्रस्तुत करने लगे और उनके सदस्यों द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है | पीड़ित ने मामले की शिकायत लखनऊ सहायक पुलिस आयुक्त से की है| ज्वाइंट कमिश्नर के आदेश पर कृष्णा नगर पुलिस ने षडयंत्र , कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं|