लखनऊ :
क्षेत्रवासियों की पुरानी समस्या जलभराव से मिलेगी निजात।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई वार्ड मे नाला सिवेज का हुआ उद्घाटन।
◆संवाददाता मंदीप ज़ीनवाल।
दो टूक : लखनऊ नगर निगम के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई वार्ड के क्षेत्र गीता विहार, कमला कॉलोनी, साहू कॉलोनी व मांढरमाऊ क्षेत्र के लोगों की मिली बड़ी शौगत लम्बे समय से ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इससे आमजन मानस को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आज क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान करते हुए नाले के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि कैशव प्राधन जी ने किया गया। इस कार्य से न केवल जलभराव की समस्या दूर होगी, बल्कि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।
आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी। आप सभी का स्नेह ही हमारी शक्ति है। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद चंद्रावती पार्षद प्रतिनिधि कैशव प्राधन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष गौरव भैया भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।