लखनऊ :
टेंट मजदूर की करंट की चपेट मे आने से हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र नटकुर मुल्लाही खेड़ा में शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से टेंट मजदूर झुलस गया। मौजूद साथियों ने उसे आनन फानन मे अस्पताल ले गए जहाँ डक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र नटकुर के मुल्लाही खेड़ा में शुक्रवार को अमित कुमार लोधी के घर पर सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बंथरा के दयाल खेड़ा निवासी विवेक कुमार का टेंट लगाया जा रहा था। जिसमें रामगढ़ी निवासी विवेक यादव (20) पुत्र स्व०भोला यादव काम कर रहा था। शाम करीब 4 बजे अचानक बिजली चली गई। तब ( जनरेटर स्टार्ट कर लाइट चालू की गई। इसी दौरान विवेक यादव विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। टेंट मालिक विवेक ने आनन फानन मे उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विवेक यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।।