लखनऊ :
पहलगाम में हुई निर्दोष पर्यटकों की हत्या से व्यापारियों का उबला खून,आतंकवाद का पुतला फूंका।
दो टूक : जम्बू कश्मीर के पहलगाम मे निर्दोष पर्यटकों हत्याकांड से राजधानी लखनऊ के ब्यापारियों समेत आम जनता मे भारी आक्रोश है बुधवार को आतंकवादियों का पुतला फूंक कर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, भारत माता की जयकार लगाया। खून का बदला खून से लेंगे पीओ के वापस ले के रहेंगे,जैसे देश के नागरिकों ने नारे लगाए ।
विस्तार:
पहलगाम में हुई आतंकी घटना एवं निर्दोष पर्यटकों की हत्या से राजधानी सहित पूरे देश की जनता एवं व्यापारियों में उबाल आ गया है। राजधानी के व्यापारियों ने आतंकी घटना के विरोध में जीपीओ पार्क पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जबरदस्त तरीके से आक्रोश प्रदर्शन किया एवं आतंकवाद का पुतला फूंका
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आतंकवादियों का बुरा समय आ गया है अब का भारत बहुत सशक्त भारत है।
ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा
अब पीओ के को भी भारत में वापस मिलाने का समय आ गया है। पी ओ के भारत का अभिन्न अंग है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ेगा
राजधानी के व्यापारियों ने आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, भारत माता की जय के नारे लगाए,
खून का बदला खून से लेंगे
पी ओ के वापस ले के रहेंगे,के नारे लगाए
आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ,डॉ साकेत चतुर्वेदी, महामंत्री राजीव शुक्ला, महामंत्री मोहित कपूर , क्षितिज अवस्थी अवधेश गुप्ता ,सुमित सिंह ,अंशु श्रीवास्तव ,आशिष गुप्ता, केके शर्मा ,मोहम्मद रिजवान, थे। राधेश्याम शर्मा अजय प्रताप सिंह बबुआ, सहित बड़ी संख्या मे व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल थे।
◆आतंवादियों के खिलाफ उमड़ा जनसमूह।