शनिवार, 26 अप्रैल 2025

लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित।||Lucknow : Tribute and inter-faith prayer meeting organised at State Congress office.||

शेयर करें:
लखनऊ
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित।।
दो टूक : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं सर्व धर्म पाठ प्रार्थना सभा का आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उपस्थिति सभी धर्म गुरुओं ने आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए अपने-अपने रीति रिवाजों से शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि इस नृशंस नरसंहार से पूरा देश स्तब्ध है एवं इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और इसके लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है।

श्री राय ने कहा कि हम कांग्रेस के अनुयाई हैं और श्री राहुल गांधी जी के सिपाही हैं। हम देश को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में जो हमारे नागरिक शहीद हुए हैं कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पांडे, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, डॉ जीयाराम वर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी सोनू पंडित, सतीश बिंद, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, नितिन शर्मा जी, कृष्णकांत पाण्डेय, संजय बाजपेई, शाहनवाज मंगल आज़मी, संजय दीक्षित, डॉ0 लालती देवी, सचिन रावत, तरूश्री, सुशीला शर्मा, आर0पी0 ंिसंह, डॉ0 सम्पूर्णानंद मिश्रा, प्रमोद सिंह, सिद्धिश्री, अनामिका यादव, प्रभाकर मिश्रा, निहारिक सिंह, शिफा खान, अंशू त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, बबिता आर्या, कुलदीप चौधरी, आलेख पांडे, अनिल शुक्ला, संजय शर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, एस0एफ0ए0 चर्चिल, योगेश्वर सिंह, ग्रीसकांत गांधी, मुनीश चौधरी, राजमणि शुक्ला, पंकज तिवारी, अमरनाथ अग्रवाल, विनोद मिश्रा, आर0एस0 तिवारी, नरेंद्र देव श्रीवास्तव, डॉ0 पी0के0 त्यागी, राजगुरु नारायण पति त्रिपाठी, अयूब खान, राहुल अवस्थी, संजय चंचल, प्रेम शंकर अवस्थी,  अयाज खान, अखिलेश वर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, गोविन्द सिंह, फैजी, अनोखे लाल तिवारी, आशीष सिंह, हसन अब्बास, सुशील वर्मा,  डॉ अमित राय, विपिन गुप्ता, अजय वर्मा, सभाजीत यादव, रवीन्द्र पटेल, के0के0 शुक्ला, राजेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद नाथ, रंजीत सिंह सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।