लखनऊ :
परिवारिक कलह मे भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र नवीकोट नंदना नई बस्ती में मंगलवार दोपहर सास से झगड़ने के बाद भाजपा नेता की पत्नी गुंजन उर्फ गुंजा सिंह (28) ने पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सूसाइड कर लिया। कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तब उन्होंने गूंजा को विस्तार पर लहुलूहान पाया। इसके बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना बीकेटी क्षेत्र नवीकोट नंदना नई बस्ती में भाजपा नेता की पत्नी गुंजन उर्फ गुंजा सिंह ने पति लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को शूट कर लिया। परिजन आनन फानन मे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टरों ने मृतक घोषित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।
थाना बीकेटी क्षेत्र के नवीकोट, नंदना नई बस्ती गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल कुमार सिंह संयुक्त परिवार में रहते है पूर्व में वह नंदना वार्ड-13 से भाजपा सभासद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे पत्नी गुंजा सिंह ने वाट्सएप पर खाना खाने के लिए घर बुलाने का मैसेज भेजा था। जब वह घर पहुंचे तब गुंजा का सास शोभा सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर प्रॉपर्टी डीलर ने मां का पक्ष लेते हुए पत्नी की फटकार लगा दी थी। इस पर गुंजा नाराज हो गई और अपने कमरे में चली गई। कुछ ही देर में कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। परिजन फौरन कमरे में पहुंचे तब गुंजा खून से लथपथ फर्श पड़ी थी। तत्काल परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने महिला को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
एडीसीपी नार्थ ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं फॉरेसिंक टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस दौरान पुलिस को कमरे की जांच कर बिस्तर में पड़ी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। महिला ने पेट में पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली है। जिस वक्त महिला ने खुद को गोली मारी उस वक्त घर में पति के अलावा सास शोभा सिंह, चाचा अमरेंद्र सिंह, भाई दीपांशु सिंह मौजूद थे। सभी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 में प्रॉपर्टी डीलर अतुल सिंह की शादी गुंजा से हुई थी। उनकी आठ साल की एक बेटी है, जिसका नाम लवी सिंह है।
महिला की मौत खबर मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गई। मायके पक्ष के लोग घटना को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर प्रॉपर्टी डीलर व भाजपा नेता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरु कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, मायके वालों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
दो महीने पहले ही नए घर में शिफ्ट हुए थे
अतुल ने बताया कि पहले वह नन्दना की ही बस्ती मुस्लिम नगर में रहते थे, लेकिन मुस्लिम आबादी में रहना पत्नी गुंजा को अच्छा नहीं लगता था। जिसके बाद उन्होंने पुराने घर को बेच कर नई बस्ती में प्लाट खरीदकर घर बनवाया था। अभी करीब दो महीने पहले ही इसी नए घर में धूमधाम से शिफ्ट हुए थे, जिससे घर में खुशी का माहौल था लेकिन खुशी ज्यादा दिन टिक न सकी।