सोमवार, 7 अप्रैल 2025

लखनऊ :भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है : सपा ||Lucknow:The BJP government is doing communal politics to hide its failures: SP.||

शेयर करें:
लखनऊ :
भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है : सपा ।।
दो टूक : समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है। संविधान खत्म कर रही है। कानून और लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं कर रही है। भाजपा सरकार की मुद्रा योजना पूरी तरह फेल हो गयी। मुद्रा योजना झुट्ठा योजना बनकर रह गयी। यह योजना कोई प्रभाव नहीं छोड़ पायी। सरकार का दावा है कि 52 करोड़ लोगों को पैसा गया। इस हिसाब से अगर पैसा पाने वालों ने दो लोगों को भी रोजगार दिया होता तो देश में बेरोजगारी शून्य हो गयी होती। मुद्रा योजना में बोला गया 33 लाख करोड़ रूपये बांटा गया यह किसके खाते में गये? क्या किसी ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराया? कितना जीएसटी आया? ऐसा तो नहीं कि सरकार ने पूरा पैसा अपने लोगों को दे दिया। इसका जवाब यह जुमलाई सरकार देगी या बैंक देंगे।
    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं फेल हो चुकी है। इसीलिए यह सरकार ध्यान बंटाने के लिए कम्युनल पॉलिटिक्स कर रही है। जब से भाजपा अयोध्या लोकसभा चुनाव हारी है तब से और कम्युनल होती जा रही है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य श्री रामजी लाल सुमन या किसी अन्य नेता के ऊपर कोई घटना होती है या उन्हें अपमानित किया जाता है तो उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। क्योंकि धमकी देने वाले वाले उस संगठन पर मुख्यमंत्री जी का हाथ है। जितने भी लोग धमकी देने में दिखाई दे रहे हैं, उनका जातीय कनेक्शन मुख्यमंत्री से है। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ही ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं।
    श्री यादव ने कहा कि जिस तरह से हिटलर के जमाने में ट्रूपर्स होते थे उसी तरह से मुख्यमंत्री ने एक हिडेन अंडर ग्राउण्ड फौज तैयार की है, जो लोगों को समय-समय पर थानों, तहसीलों में अपमानित कर रही है। पैसे लूटने में सबसे आगे दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो है। इनका अधिकारी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। वह मुख्यमंत्री आवास में छिपा है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आयी है। साजिश और षडयंत्र करके पीडीए के लोगों को अपमानित कर रही है। पीडीए के लोगों को जीवन में कभी न कभी अपमानित होना पड़ता है। मुख्यमंत्री जी 80 और 20 की बात करते है। भाजपाई अपमान के खिलाफ पीडीए एकजुट है। यह लड़ाई 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की है। 90 प्रतिशत पीडीए के साथ है और पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है।
    श्री यादव ने कहा कि यह लम्बी लड़ाई है। कोई मनु महाराज थे। वही गड़बड कर गये। जिसकी वजह से आज भी हम लोगों को अपमानित होना पड़ रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है।
    राम नवमी पर जगह-जगह हुई अराजकता को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अराजक तत्वों पर कार्रवाई इसलिए नहीं होती है, क्योंकि अराजकता फैलाने वाले मुख्यमंत्री जी की जाति के है। उन्हें इम्यूनिटी मिल हुई है। न एसओ कुछ बोलगा, न एसपी, डीएम और कमिश्नर कुछ बोलेंगे। इसलिए हम लोग कहते हैं कि भाजपा सरकार में बाबा साहब का संविधान खतरे में है। कानून खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान हम लोगों की ढाल है। हमारी संजीवनी है। हम सबको सम्मान दिलाता हैं। भाजपा सरकार संविधान के लिए खतरा पैदा कर रही है। सोचने वाली बात हे कि एक लोकतांत्रिक देश में जहां संविधान है। कानून है और शपथ ली गयी हो वहां कोई भी व्यक्ति झंडा लेकर अराजकता फैलाए और पुलिस देखती रहे तो सोचिए कि क्या कानून का राज है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है वह बिना मुख्यमंत्री के इशारे के नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री  को अपनी नाकामी छिपानी है इसलिए इस तरह की घटनाओं और व्यवहार को शह दे रहे हैं।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता ही नहीं कि जीरो पावर्टी क्या है। केवल अधिकारियों ने बता दिया है। जो सरकार अभी तक यह नहीं बता पा रही है कि यूपी में 15 करोड़ लोगों को राषन दिया जा रहा है। उनकी पर कैप्टा इनकम क्या है। वह सरकार गरीबी क्या हटाएगी। उन्होंने कहा कि 2 साल में भाजपा सरकार हट जाएगी। तब यूपी में गरीबी हटना शुरू हो जाएगी।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। टमाटर किसानों को दाम नहीं मिला। गन्ना किसानों का हजारांे करोड़ रूपया बकाया है। गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। प्राईवेट लोग खरीद रहे हैं, वे बाद में महंगा आटा बेचकर मुनाफा कमाएंगे। यह सरकार नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दे रही है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। अपराधी सीधे गोली मार रहे हैं। मुख्यमंत्री जी जब-जब गोरखपुर जाते हैं उनके लौटते ही हत्या हो जाती है। ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही है क्योंकि प्रदेश में पुलिसिंग सही तरह से नहीं हो रही है। सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद कर रही है। यही सेक्टर सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार देता है। इसी को भाजपा सरकार खत्म कर रही है। इस सरकार की नीतियां गलत है। अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। अमेरिका पाबंदियां लगाता जा रहा है। जो हालात है उससे अर्थव्यवस्था नहीं संभलेगी। उन्होंने कहा कि जब यह सरकार इंवेस्टमेंट के नाम पर पैसा ले रही है। कमीशनखोरी हो रही है तो इन्वेस्टमेंट कैसे आयेगा।