शनिवार, 26 अप्रैल 2025

लखनऊ :आतंकवादियों के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा,आतंकवाद का फूका पुतला।||Lucknow:Traders expressed their anger against terrorists and burnt the effigy of terrorists.||

शेयर करें:
लखनऊ :
आतंकवादियों के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा,आतंकवाद का फूका पुतला।।
दो टूक : जम्मू कश्मीर पहलगाम में हिंदुस्तानियों का धर्म और नाम पूछ कर आतंकवादियों के द्वारा की गई कायराना हरकत के विरोध में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल इंदिरा नगर अयोध्या रोड गोमती नगर के व्यापारियों ने लखनऊ पॉलिटेक्निक चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया इस मौके पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी मंडल  , उपाध्यक्ष लालमणि पांडे , मंडल संयुक्त मंत्री मानिक राम बर्मा, इंदिरा नगर अध्यक्ष रानू सिंह ,अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन सिंह, गोमती नगर अध्यक्ष अर्पित गोयल, तख्वा चौराहा अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ,इंदिरा नगर सचिव इशरत अली,महासचिव सरबजीत गौतम, संगठन मंत्री राजाराम ,मीडिया प्रभारी संजय अग्रहरी,अजय मिश्रा इत्यादि बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।