शनिवार, 19 अप्रैल 2025

मऊ :कोपागंज मे गेहूं की मड़ाई के विवाद चली गोली,युवक हुआ घायल।।||Mau: A bullet was fired in Kopaganj due to a dispute over wheat threshing, a young man got injured.||

शेयर करें:
मऊ :
कोपागंज मे गेहूं की मड़ाई के विवाद चली गोली,युवक हुआ घायल।।
दो टूक : जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सौंनसड़ गांव मे बीती रात गेहू की मडाई मे अवरोध होने और पट्टीदारो के साथ मारपीट होने के बाद चली गोली से 3 लोग घायल हो गये। गेंहू की फसल बर्बाद होने की बात पर दो पक्षो मे चली गोली के कारण एक पक्ष के अभिषेक यादव उम्र 26 वर्ष को गोली लगी तो वही दो युवकों के सर में चोट होने के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया।वही अभिषेक यादव की गंभीर हालत को देखते हुए  जिला अस्पताल से इन्हे वाराणसी रेफर कर दिया गया। अभिषेक का वाराणसी ट्रामा सेन्टर में ईलाज चल रहा हैं। यह घटना देर रात्रि 11:बजकर 15 मिनट पर घटित हुई।सूचना मिलते थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराहियों संग पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में जुट गये।