मऊ :
जन अधिकार पार्टी के भाईचारा बनाओ यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
दो टूक : मऊ में जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाये जा रहे भाई चारा बनाओ यात्रा शनिवार को जनपद मऊ मधुबन पर पहुंची। जहां संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का गगन भेदी नारों के बीच मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
पीडीए के तहत आई यात्रा का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक कुशवाहा एवं राष्टीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा कर रहे थे। जबकि सपा नेता रामजी यादव भीष्म यादव अशोक मौर्य व छात्र नेता अजीत पासवान के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
रथ यात्रा के साथ कई दर्जनों चार व दोपहिया वाहन और शामिल थे। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी संस्थापक एवं सांसद बाबू सिह कुशवाहा ने कहा कि देश में संविधान लागू हुए 75 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक संविधान पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका।यदि देश में संविधान पूर्ण रूप से लागू होता तो देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होता व समान रूप से भागीदारी मिलती। सभी को समान शिक्षा मिलती।अब तक जातिय जनगणना नहीं होने पर चिन्ता व्यक्त किया और इसे शीघ्र करने पर बल दिया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि जनसंख्या के हिसाब न तो भागीदारी ही मिली न ही ठीक ढंग से आरक्षण लागू किया गया। इसी के साथ नौकरियों में समान हिस्सेदारी भी नहीं मिली। यदि हम 5किलो अनाज और थोड़े पैसों पर संतोष कर नियमित मान लेंगे तो आने वाले समय में सरकार संविधान बदल कर हमें हमारे अधिकारों से पूर्ण रूप से वंचित कर देगी। कहा कि यदि हमें अपना अधिकार पाना है और संविधान बचाना है तो वंचित समाज में भाई चारा कायम करना होगा।यदि आपस में भाई चारा बनाएंगे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे।वही पूरे देश में अक्षरशः संविधान लागू किया जाए।जातिगत जनगणना कराई जाए निशुल्क शिक्षा व ईलाज के साथ साथ सरकारी व प्राइवेट सस्थाओ में आरक्षण मिले ,छोटे किसानो मजदूरों व व्यापारियों के कर्जे माफ किया जाय, उर्वरकों व बिजली बिल पर सब्सिडी दिलाए जाने की बात कहते हुए कहा कि यह तभी संभव है।जब आप लोग गांव की सरकार से लेकर प्रदेश की सरकार बनाने के लिए अपने वोट का सही प्रयोग करेंगे तभी समस्याओं का हल होगा।
◆जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि समान भागीदारी के लिए जातिगत जनगणना, एक समान शिक्षा पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर सबको शिक्षा एक समान गरीब हो या धनवान, मिलनी चाहिए। कहा कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी, आपके बच्चों हक नहीं मिल पायेगा
अपने वोट का सही प्रयोग नहीं करते हैं और जो लोग गुमराह होते हैं अपने वोट को बेचते हैं उनके समाज को हमेशा बेबस और लाचार रहना पड़ता है जन अधिकार पार्टी यह चाहती है जो मजलूम और कमजोर लोग हैं जिनकी समस्याएं हमारी एक जैसी हैं वो सभी अपने लोग एक जगह अपना वोट का सही इस्तेमाल करें तभी हम शासन और सत्ता तक पहुंच सकते हैं और अपनी हिस्सेदारी पा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित पदाधिकारी विजय बहादुर कुशवाहा जी प्रदेश महासचिव, पंकज कुमार मौर्या जी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती संगीता मौर्य जी, अशोक मौर्य युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव, कन्हैया सिंह कुशवाहा जी प्रदेश सचिव, दिनेश वर्मा जी प्रदेश महासचिव आजमगढ़ मंडल प्रभारी, राम विलास चौहान जी विश्राम वर्मा जी विकास विश्वकर्मा जी आशुतोष मौर्या जी रामनारायण मौर्य जी , मनीराम मौर्य जी सुभाष विश्वकर्मा जी , सुरेंद्र मौर्य जी , मनीराम मौर्य जी श्रीमती विनीता प्रियदर्शी, विकास मौर्य , नसीम खान जी , डॉक्टर प्रेम नारायण मौर्य जी मंडल अध्यक्ष, तथा जिला अध्यक्ष दिनेश मौर्य जी मऊ के समस्त पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा अन्य सम्मानित पार्टी के जिम्मेदार साथी गण उपस्थित रहे।